रविवार, 13 जुलाई 2008

लातों के भूत बातों से नही मानते है.

आज लगभग सभी न्यूज़ चैनल टुच्चाई पर उतर गए है, जिन्होंने मूल्यों का बेडा गर्क कर दिया है। इतने घटियापन पर उतर आए हैं जिसकी कल्पना नही की जा सकती। बिन पेंदी के लोटे हो गए हैं। चित भी मेरी और पट भी मेरी। गुस्सा आता है इनके बाजारुपन को देखकर। अरुषि कांड इसका जीगता जागता ताज़ा उदाहरण है। बेचारी एक सभ्य लड़की जिसके साथ इतना क्रूर और बेरहम व्यवहार हुआ जिसे देखकर पत्थर दिल भी काँप जाए उसकी छीछालेदार कर दी गई, उसके माता पिता को अपराधी घोषित कर दिया गया, और भी न जाने क्या क्या अनर्गल बाते कही गई और अब ये लोग अपना ही थूका हुआ चाट रहे है। आज कोई भी अपनी निजता को बचा नही सकता क्योंकि ये डकैत लोग हर जगह कैमरा रुपी हथियारों के साथ पहुँच जाते है और फिर आपका बचना सम्भव ही नही है। अब इनके पास दिखाने लायक कुछ रचनात्मक तो रहा नही, आगे आने वाले समय में जो सेलिब्रिटी है या मशहूर लोग है उनके साथ क्या होने वाला है जैसे यदि किसी का विवाह हुआ तो इनकी सुहागरात में भी विघ्न डालेंगे और भी न जाने क्या क्या कर सकते है इसका आसानी से अनुमान लगाया जा सकता है। आगे क्या होगा ईश्वर ही जाने और वही हमे इनके चंगुल से बचाए यही प्रार्थना है।

2 टिप्पणियाँ:

Suresh Chiplunkar ने कहा…

ये तो शुरुआत है जनाब, आप अभी से घबरा गये, अभी तो ये हमें बतायेंगे कि ऐश्वर्या कौन सी बिकनी पहनती है, या मल्लिका कौन सी ब्रा पहनती है… ब्रिटेन में इसे "टैब्लाईड" कहा जाता है, और वहाँ भी इन्हें "छिछोरा" ही माना जाता है… रजत शर्मा ने तो आरुषि हत्याकांड के मद्देनजर टीआरपी बढ़ने पर पार्टी दी थी, इसे कहते हैं "चिता" पर रोटी सेंकना…

Udan Tashtari ने कहा…

TRP ke liye ye kuch bhi karenge. TRP hi unka dharm hai aur vahi imaan.